
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
लखनऊ: शादी करने से मना करने पर एक युवती का उसके पूर्व परिचित ने जीना दूभर कर दिया है। कुछ दिन पहले इस युवक ने युवती के फोटो लिखे पोस्टर मोहल्ले में चिपकवा दिये। इन पर उसको लेकर अपशब्द भी लिखा गया। पीड़िता ने सआदतगंज कोतवाली में शिकायत की तो पुलिस आरोपित को पकड़ कर कोतवाली ले आयी। पारा में भी इस युवक के खिलाफ शिकायत हुई थी। इस पर आरोपित को पारा कोतवाली भेज दिया गया। पारा पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर उसे जाने दिया तो उसने छूटते ही युवती को फिर धमकाया और छेड़छाड़ की। अब उसके खिलाफ पारा कोतवाली में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





