भारत

मंत्री के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस नेता पर केस दर्ज

jantaserishta.com
6 Oct 2023 12:57 PM IST
मंत्री के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस नेता पर केस दर्ज
x
हरदा: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार का दौर जारी है और अब हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल के खिलाफ पोस्टर लगे हैं। पोस्टर पर लिखा है, 70 प्रतिशत लाओ और काम कराओ। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
हरदा में कमल पटेल के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इन पर बारकोड के साथ कमल नाथ का फोटो भी था और लिखा है, करप्शन पटेल , 70 प्रतिशत लाओ और काम कराओ। इसे कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ दोगने ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मंत्री जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।" इस मामले में भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने दोगुने के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है जिसमें कहा गया है कि पूर्व विधायक ने मंत्री की छवि धूमिल करने, उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से यह पोस्टर जारी किया है।
पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज होने पर कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता गुरुवार की रात को सिविल लाइन थाने पहुंचे और उन्होंने वहां हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि पुलिस ने दोगुने के खिलाफ बगैर जांच के ही मामला दर्ज कर लिया है, लिहाजा वर्तमान थाना प्रभारी को हटाया जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story