भारत

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगे भावी पीएम के पोस्टर

jantaserishta.com
1 July 2023 12:59 PM IST
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगे भावी पीएम के पोस्टर
x
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस दौरान राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। सपा मुखिया अखिलेश के जन्मदिन पर यूपी में सियासत हावी है। पार्टी प्रवक्ता फखरूल हसन चांद ने सपा कार्यालय के बाहर होर्डिग लगवाए हैं। इस पर लिखा है, देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई। यह होर्डिंग चर्चा में बना हुआ है। फखरुल छात्र राजनीति करते हुए सपा में आए हैं। वर्तमान में वो सपा प्रवक्ता है। लखनऊ में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुक्रवार को हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार को अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने 50 सेकेंड का शीर्षासन करके बधाई दी।
यूपी के सभी शहरों के जिला कार्यालयों में आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज हनुमान मंदिर में हवन-पूजन किया। अखिलेश आज बाराबंकी में लखनऊ पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करने भी पहुंच रहे हैं। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज एक जुलाई को 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story