भारत

शादी के लिए छपवाया पोस्टर, 40 हजार सैलरी वाले लड़के को चाहिए दुल्हन, जानें मामला

jantaserishta.com
26 Jun 2022 1:13 PM IST
शादी के लिए छपवाया पोस्टर, 40 हजार सैलरी वाले लड़के को चाहिए दुल्हन, जानें मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक लड़के को पिछले पांच साल से शादी के लिए मनमुताबिक लड़की नहीं मिल रही थी. ऐसे में उसने दुल्हन की तलाश के लिए ऐसा तरीका आजमाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. लड़के ने पारंपरिक तरीकों से जीवनसाथी खोजने में विफल रहने के बाद इस विचित्र तरीके को अपनाया.

दरअसल, तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले 27 साल जगन कई साल से दुल्हन की तलाश में थे. उन्हें परफेक्ट पार्टनर नहीं मिल रहा था, जिससे वो शादी कर सके. ऐसे में जगन ने अनोखा तरीका निकाला. उन्होंने शहर के चौराहों पर अपनी शादी के इश्तिहार वाले बड़े-बड़े पोस्टर्स लगवा दिए, जिसपर लिखा है- 'Miss Right' की तलाश है.
पोस्टर में जगन ने खुद से जुड़ी सारी जानकारी दी है. उन्होंने पोस्टर में अपनी फोटो के साथ उम्र से लेकर सैलरी तक मेंशन की है. पोस्टर में अपने बारे में जगन ने बताया कि वो डिजाइनर हैं और उन्होंने BSC आईटी पूरी कर ली है. साथ ही वो एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं, जहां उनकी सैलरी करीब 40 हजार है. इसके अलावा उनके नाम पर एक जमीन भी है.
एक स्थानीय चैनल से बात करते हुए जगन ने कहा- मैं पिछले पांच साल से दुल्हन की तलाश कर रहा हूं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. मैंने इतने सारे पोस्टर डिजाइन किए हैं. मुझे लगा कि मैं अपने लिए एक पोस्टर क्यों नहीं बना सकता.' जगन ने यह भी कहा कि कई लोगों ने दुल्हन खोजने का वादा करते हुए उनसे पैसे के साथ-साथ उनकी कुंडली भी ली, लेकिन फिर कभी वापस नहीं आए.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story