भारत

अमेरिकी दूतावास के बोर्ड पर राष्ट्रपति के खिलाफ लगाया गया पोस्टर, एक गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 April 2022 9:36 PM IST
अमेरिकी दूतावास के बोर्ड पर राष्ट्रपति के खिलाफ लगाया गया पोस्टर, एक गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास के बोर्ड पर राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ पोस्टर लगाने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस को एक अन्य आरोपी की तलाश है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम पवन कुमार है, जो अर्जुन नगर का रहने वाला है. आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वो हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के साथ शुक्रवार को यूएस एंबेसी के बाहर गया था. उसने बताया कि वहां जाकर बोर्ड पर विष्णु गुप्ता के कहने पर पोस्टर चस्पा कर दिया था.
इस मामले को लेकर नई दिल्ली के DCP ने बताया कि आरोपी पवन कुमार के बाद अब विष्णु गुप्ता की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. वहीं विष्णु गुप्ता ने इस मामले के विरोध में एक प्रेसनोट जारी किया है. प्रेसनोट में कहा है कि हिंदू सेना के नेताओं का पुलिस उत्पीड़न कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story