भारत
WhatsApp पर लगाया ऐसा स्टेटस...मचा हड़कंप, युवक के खिलाफ पुलिस को दर्ज करनी पड़ी FIR
jantaserishta.com
25 Feb 2025 9:43 AM IST

x
एक्शन में पुलिस.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने और अभद्र टिप्पणी करके व्हाट्सप्प (Whats app) स्टेट्स लगाने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस कृत्य की जानकारी जैसे ही बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को हुई तो वे थाने पहुंच गए.
मामले में बीजेपी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी फ़िरोज़ खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 196, 299, 352 एवं सूचना प्रोद्यौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 में मुकदमा दर्ज किया है.
बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष का कहना है कि आरोपी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसने व्हाट्सएप्प पर स्टेट्स लगाया था. जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी के फोटो से छेड़छाड़ करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था.
बीजेपी नेता का ये भी कहना है कि मुख्यमंत्री गौरक्षा पीठ के पिठाधिश्वर भी हैं. क्या कोई पिठाधिश्वर के फोटो से छेड़छाड़ करेगा और हम सहते रहेंगे. ऐसे में हम चाहते हैं कि युवक पर सख्त कार्रवाई हो और उसे जेल भेजा जाए.
बीजेपी पदाधिकारी का ये भी आरोप है कि स्टेट्स देखने बाद जब मैंने शख्स को वीडियो हटाने के लिए कॉल किया तो उसने मना कर दिया. साथ ही कहा कि आप चाहे पुलिस में शिकायत करो, कोई फर्क नहीं पड़ता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





