भारत

बंगाल में रिजल्ट के बाद हिंसा, आसनसोल में TMC दफ्तरों में आगजनी

SHIDDHANT
5 May 2026 12:27 AM IST
बंगाल में रिजल्ट के बाद हिंसा, आसनसोल में TMC दफ्तरों में आगजनी
x
आग
Bangal बंगाल : चुनाव नतीजों के बाद कई इलाकों में तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। सबसे ज्यादा असर आसनसोल क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बराबनी और सालानपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। आसनसोल सिटी बस स्टैंड के पास स्थित एक टीएमसी दफ्तर और गोधुली मोड़ के पास दूसरे कार्यालय को निशाना बनाया गया। आरोप है कि उपद्रवियों ने पहले दफ्तरों में जमकर तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी, जिससे भारी नुकसान हुआ।
टीएमसी नेताओं ने इन घटनाओं के पीछे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों पर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सालानपुर थाना क्षेत्र के लेफ्ट बैंक इलाके में भी टीएमसी कार्यालय पर हमला हुआ, जहां पहले तोड़फोड़ की गई और बाद में आगजनी की घटना सामने आई।
इसके अलावा बोलपुर में भी बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी को लेकर
विवाद
बढ़ गया। ‘जय श्री राम’ और ‘जय बंगला’ के नारों के बीच टकराव की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस को हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती के बाद स्थिति पर काबू पाया गया है, लेकिन कई इलाकों में तनाव अभी भी बना हुआ है।
Next Story