पॉजीटिव खबर: मस्जिद को कोरोना अस्पताल में बदला गया, अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी होगी दूर

बडोदराः देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी आ रही है. ऐसे में गुजरात के वडोदरा शहर से एक पॉजीटिव खबर सामने आई है. यहां के एक मस्जिद को कोविड अस्पताल में बदल दिया गया है. कोरोना मरीजों का ध्यान रखने के लिए जहांगिरपुरा मस्जिद में 50 से अधिक बिस्तर लगाए गए हैं. जिन मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल पाई है उनका यहां इलाज किया जा रहा है. मस्जिद के ट्रस्टी ने बताया कि शहर के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए हमने यह फैसला लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





