भारत

खतरनाक हादसा: स्याही फेंकी गई, आरोपी के कारोबारी पिता को बनाया निशाना, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 May 2024 3:07 PM IST
खतरनाक हादसा: स्याही फेंकी गई, आरोपी के कारोबारी पिता को बनाया निशाना, मचा हड़कंप
x
Porsche Car Accident.
पुणे: पुणे में पोर्श कार हादसे में आरोपी नाबालिग के पिता और कारोबारी विशाल अग्रवाल पर स्याही फेंके जाने का मामला सामने आया है. घटना के वक्त पुलिस पेशी के लिए विशाल को कोर्ट लेकर जा रही थी. इस बीच एक संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. इन कार्यकर्ताओं के हाथों में संगठन से जुड़ा झंडा भी था.
जानकारी के मुताबिक, दोपहर में पुलिस जैसे ही विशाल को सत्र न्यायालय ले जाने के लिए निकली तो रास्ते में एक संगठन से जुड़े लोगों ने विशाल पर स्याही फेंक दी. कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और पुलिस वैन को रोकने की कोशिश की. मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को हटाया. उसके बाद पुलिस वैन आगे बढ़ गई.
बता दें कि पुणे पुलिस ने मंगलवार को विशाल अग्रवाल को छत्रपति संभाजी नगर से गिरफ्तार किया था. विशाल की आज कोर्ट में पेशी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story