भारत
पोर्शे कार हादसा: पुलिस का बड़ा एक्शन, डॉक्टर और फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख गिरफ्तार
jantaserishta.com
27 May 2024 8:46 AM IST

x
खून के नमूनों को बदल दिया गया था।
पुणे: पुणे पोर्शे कांड में पुलिस का बड़ा ऐक्शन हुआ है। खबर है कि सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर और फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख को गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि खून के नमूनों को बदल दिया गया था। हालांकि, अब तक इसे लेकर पुलिस की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। अब तक पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता और दादा को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडिया टुडे से बातचीत में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सासून अस्पताल के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के प्रमुख और एक अन्य डॉक्टर को सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खास बात है कि इसी अस्पताल में नाबालिग आरोपी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था। रविवार सुबह करीब 3 बजे हुए हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो इंजीनियर्स की मौत हो गई थी।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नाबालिग को 19 मई को सुबह 11 बजे अस्पताल लाया गया था। यहां शुरुआती ब्लड सैंपल में खून नहीं पाया गया था, जिसके चलते शक पैदा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, ब्लड सैंपल को किसी ऐसे दूसरे व्यक्ति के सैंपल से बदल दिया गया था, जिसने शराब का सेवन नहीं किया था। इसकी जानकारी लगने के बाद ये दो गिरफ्तारियां हुईं हैं।
इसके बाद जब जांच की दूसरी रिपोर्ट सामने आई, तो उसमें एल्कोहल का पता चला। इसके बाद जांच में शामिल अधिकारियों को सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का शक हुआ था। खास बात है कि इससे पहले दो पुलिसकर्मियों को भी नियमों का पालन नहीं करने के चलते निलंबित कर दिया गया था।
Tagsपुणे पोर्शे कांडपोर्शेपोर्शे कार हादसाडॉक्टरpune porsche incidentporscheporsche car accidentdoctor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





