भारत

महिला डॉक्टर को भेजा गया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे, महिला आरोपी गई जेल

jantaserishta.com
16 Feb 2022 3:30 PM IST
महिला डॉक्टर को भेजा गया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे, महिला आरोपी गई जेल
x

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर से ब्लैकमेल का मामला सामने आया है. जहां पर पुलिस ने कर्नाटक की रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने एक महिला डॉक्टर को ईमेल से कुछ अश्लील वीडियो भेजकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उससे 35 लाख रुपये की डिमांड की थी. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस द्वारा उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला पहले भी कई लोगों को दुष्कर्म करने जैसे मामलों में फंसा चुकी हैं. पुलिस इस मामले की गंभीरता के साथ जांच में जुटी है. ऐसा माना जा रहा है कि महिला से जुड़े कई राज खुलने की आशंका है.
कई लोगों को दुष्कर्म के आरोप में फंसा चुकी है महिला
शहर कोतवाली प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि एक युवती को गिरफ्तार किया है. जिसने ईमेल पर अश्लील वीडियो भेजकर महिला डॉक्टर से रुपये की मांग की थी. इस महिला पर पहले भी कई थानों में लोगों को दुष्कर्म के मामलों में फंसाने के आरोप हैं. युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस अब इस दिशा में जांच कर रही है कि आरोपी महिला ने ऐसे कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है. इससे पहले भी राजस्थान से इस तरह के कई मामले मामले सामने आ चुके हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story