भारत

रेलवे स्टेशन पर तीन मिनट तक चला पॉर्न वीडियो, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 March 2023 11:07 AM IST
रेलवे स्टेशन पर तीन मिनट तक चला पॉर्न वीडियो, मचा हड़कंप
x

फाइल फोटो

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने तुरंत उनसे संपर्क किया और प्रसारण बंद करवाया।
पटना (आईएएनएस)| पटना रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्रियों को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब तीन मिनट तक सभी टीवी स्क्रीन पर पॉर्न वीडियो चलने लगा। ये वीडियो स्टेशन के सभी लेटफॉर्म पर तीन मिनट तक चला। घटना रविवार रात की है।
वीडियो और फिल्मों के प्रसारण का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने तुरंत उनसे संपर्क किया और प्रसारण बंद करवाया।
घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर स्थित डीआरएम कार्यालय के आधिकारिक प्रवक्ता प्रभात कुमार ने कहा, हमने घटना की जांच शुरू कर दी है और ठेका रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हमने कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर देंगे।
सूत्रों ने बताया कि इसी तरह की घटना रविवार सुबह भी इसी रेलवे स्टेशन पर हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story