
x
कोच्चि (आईएएनएस)| मलयालम एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट कोल्लम सुधी की सोमवार को केरल के त्रिशूर के पास एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। सुधी और उनकी चार सदस्यीय टीम वातकरा से एक स्टेज शो के बाद लौट रही थी, तभी कैपमंगलम में उनकी कार एक पिकअप ट्रक से टकरा गई।
उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि एयरबैग काटकर उन्हें कार से बाहर निकालना पड़ा। 39 वर्षीया सुधी ने स्टेज शो से मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर सफलता पाई और फिर मलयालम फिल्म्स में काम किया। अपने छोटे से फिल्मी करियर में उन्होंने कॉमेडी रोल्स किए।
फिल्मों में उनकी सफलता के बाद, टीवी शो में उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। सुधी ने फिल्मों में डेब्यू 2015 में किया था। उन्होंने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली थी।
Tagsमलयालम अभिनेता कोल्लम सुधीकोल्लम सुधीकोल्लम सुधी मौतmalayalam actor kollam sudhikollam sudhikollam sudhi death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





