कांग्रेस के लिए चुनाव की खराब शुरुआत! इमरान मसूद कांग्रेस छोड़ अखिलेश यादव के साथ आए, जानें क्या होगा इससे?

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का अभी ऐलान हुआ ही है कि कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सहारनपुर में प्रभावशाली नेता इमरान मसूद ने पार्टी छोड़ सपाा का दामन थाम लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरुआती दो राउंड में ही मतदान होना है। ऐसे में मुस्लिमों के बीच पहचान रखने वाले इमरान मसूद का जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। यूं भी वेस्ट यूपी में कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है। ऐसे में इमरान मसूद के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस इस इलाके में फेसलेस होती दिख रही है। किसान आंदोलन के दौर भी यदि कांग्रेस यहां फेसलेस होकर चुनाव लड़ने की स्थिति में है तो समझा जा सकता है कि कमजोरी किस हद तक है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





