भारत

आतंकी हमला: सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों के स्केच जारी किए, सूचना देने वाले को 20 लाख इनाम देने की घोषणा

jantaserishta.com
6 May 2024 5:57 PM IST
आतंकी हमला: सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों के स्केच जारी किए, सूचना देने वाले को 20 लाख इनाम देने की घोषणा
x
एक जवान शहीद हो गया था।
जम्मू: सुरक्षाबलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 4 मई को भारतीय वायुसेना के वाहन पर हमले के लिए जिम्मेदार दो आतंकवादियों के स्केच जारी किए। 4 मई को पुंछ के सुरनकोट के बकराबल (सनाई) इलाके में आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के दो वाहनों पर हमला किया था। जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।
अधिकारियों ने बताया, ''पुलिस ने पूछताछ के लिए अब तक करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है। पुंछ के अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। जीओसी 16 कोर और एडीजीपी जम्मू सहित सेना तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को हमले वाली जगह का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।''
ऐसा माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकवादियों के एक समूह ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा और पहचान गुप्त रखी जाएगी। अधिकारियों ने चार मोबाइल नंबर क्रमश: 9541051982, 8082294375, 9541051982 और 8082294375 जारी किए हैं, जिन पर लोग संपर्क कर जानकारी साझा कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story