भारत

LoC पर तनाव से इस सेक्टर में दहशत, किसानों को फसल बर्बादी का डर

jantaserishta.com
4 April 2025 3:35 PM IST
LoC पर तनाव से इस सेक्टर में दहशत, किसानों को फसल बर्बादी का डर
x
ग्रामीणों को आशंका है कि पाकिस्तान की ओर से अकारण की जाने वाली गोलाबारी उनकी फसलों को बर्बाद कर सकती है.
पुंछ: नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बढ़ते तनाव को लेकर हीरानगर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि पाकिस्तान की ओर से अकारण की जाने वाली गोलाबारी उनकी फसलों को बर्बाद कर सकती है।
गांव के किसान इस समय अपनी फसलें काटने की तैयारी में हैं, लेकिन सीमा पर बढ़ती हलचल से वे डरे हुए हैं। पिछले वर्षों में भी पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण खेतों में खड़ी फसलें जलकर राख हो गई थीं। इस बार भी किसानों को यही डर सता रहा है कि कहीं उनकी मेहनत पर फिर पानी न फिर जाए। ग्रामीण सत पाल शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि हमें यह डर है कि अगर गोलीबारी हुई तो हमारी फसलें खराब हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तार के बाहर भी फसलें लगाई हैं, जहां जाने में डर रहता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
रत्न लाल ने बताया कि तार के उस तरफ (बाहर) जो फसलें हैं, वहां कटाई के लिए जाने से डरते हैं, क्योंकि अगर गोलीबारी हुई तो नुकसान पहुंच सकता है। भारत भूषण ने कहा कि जब भी एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन होता है, हमारी फसलें खराब होंगी, क्योंकि इससे आग लगने का डर है। ऐसा कई बार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में आधे बंकर ही बने हैं और आधे लोगों के घरों में बंकर नहीं बने हैं, लेकिन सरकार दावा कर रही है कि बंकर बन गए हैं।
सुभाष सिंह ने कहा कि जब फसल कटाई का समय होता है तो पाकिस्तान इस तरह की हरकतें करता है। खासकर गोलीबारी कर देता है। ऐसे में लोगों के बीच डर का माहौल है और वे अपनी ही फसल काटने से डरते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां बंकर नहीं बने हैं, वहां बंकर बनाए जाएं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई बार रात होते ही गोलियों और विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगती हैं, जिससे उनका जीना मुश्किल हो जाता है। कुछ परिवार तो पहले ही सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर चुके हैं। हालांकि, भारतीय सुरक्षा बल लगातार सीमा पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन भी लोगों को सुरक्षा का भरोसा दे रहा है, लेकिन ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story