भारत
मुंह पर पॉलीथिन, हाथ पीछे की ओर रस्सी से बंधे थे...सुसाइड नहीं हत्या का निकला केस
jantaserishta.com
5 Aug 2023 2:45 PM IST

x
सुसाइड केस में नया ट्विस्ट.
नई दिल्ली; राजस्थान के कोटा में नीट एग्जाम की तैयारी करने आए छात्र की मौत के मामल में नया मोड सामने आया है. गुरुवार (03 अगस्त 2023) को 17 वर्षीय छात्र मनजोत सिंह का शव उसी के होस्टलरू में मिला था. शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था लेकिन अगले ही दिन चौका देने वाला मामला सामने आया है. राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार को छात्र के एक क्लासमेंट, होस्टल के मालिक और अन्य चार समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.
17 साल का मनजोत सिंह छाबड़ा उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला था, जो अप्रैल में ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी के लिए कोटा आया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मनजोत का चेहरा प्लास्टिक की थैली में लिपटा हुआ और हाथ बंधे हुए थे. शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था. हालांकि छात्र के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है.
मृतक छात्र के माता-पिता का आरोप है कि उनके बच्चे की हत्या की गई है. दरवाजा तो बंद था, लेकिन पीछे की खिड़कियों के दोनों दरवाजे टूटे थे. माता पिता का कहना है कि बच्चे के मुंह पर पॉलीथिन डालकर गले में रस्सी बंधी थी. पीछे से हाथ बंधे थे तो वह सुसाइड कैसे कर सकता है. उसकी हत्या की गई है और सुसाइड नोट तो कोई भी लिख सकता है. बच्चे की मां और पिता ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से न्याय की गुहार लगाई है.
इसे पूरे मामले की जांच कर रहे अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर, विज्ञान नगर पुलिस स्टेशन में मृतक के एक क्लासमेंट, हॉस्टल मालिक केएस शाह, दो हॉस्टल प्रबंधकों उमेश कुमार और मुकेश शर्मा और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 120 (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़राजस्थान पुलिसकोटाहत्याआत्महत्याRajasthanRajasthan NewsRajasthan PoliceKotaMurderSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





