भारत

प्रदूषण ने दम घोटा: दिल्ली में हाल खराब, ट्रकों की एंट्री पर रोक, और...

jantaserishta.com
4 Nov 2022 1:36 PM IST
प्रदूषण ने दम घोटा: दिल्ली में हाल खराब, ट्रकों की एंट्री पर रोक, और...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम को लेकर भी कंपनियों को एडवाइजरी जारी की गई है.
नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. केवल इसेंशियल ट्रकों को ही दिल्ली में एंट्री मिलेगी. सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को दिल्ली में एंट्री की परमिशन रहेगी. इसके साथ कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम को लेकर भी कंपनियों को एडवाइजरी जारी की गई है.
गोपाल राय ने बताया कि बीते गुरुवार को CAQM ने सीवियर प्लस कैटेगरी को एनलाइज करके नए प्रतिबंध के डायरेक्शन दिए गए हैं. दिल्ली में पहले से ही निर्माण और विध्वंस कार्यों पर रोक है, लेकिन कुछ कैटेगरी को छूट थी. आज से हाईवे, ओवर ब्रिज, पाइपलाइन इन सबपर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है.
पर्यावरण मंत्री ने बताया कि आज से जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी तरह के ट्रकों की दिल्ली में एंट्री पर रोक रहेगी. हालांकि सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट रहेगी. आपातकालीन सेवाओं के अलावा डीजल गाड़ियों में BS-6 के अलावा सब पर प्रतिबंध रहेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story