भारत

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पड़ोसी क्षेत्रों के कारण हुई है: सीएम नीतीश

jantaserishta.com
5 Nov 2022 5:14 PM IST
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पड़ोसी क्षेत्रों के कारण हुई है: सीएम नीतीश
x

फाइल फोटो

पटना (आईएएनएस)| दिल्ली में प्रदूषण के मामले में चल रही बयानबाजी में शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमर भी कूद गए हैं। नीतीश कुमार ने साफ लहजे में कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पड़ोसी राज्यों के कारण हुई है, इसमें कोई शक नहीं है।
पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री से जब पत्रकारों ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर एक प्रश्न पूछा तब उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता में गिरावट मुख्य रूप से पड़ोसी राज्यों के कारण है।
उन्होंने कहा कि हम सभी जगह लोगों को इसके लिए अलर्ट किए रहते हैं। वर्ष 2018 से ही हम पराली नहीं जलाने के लिए लोगों को समझाते आ रहे हैं। इसके लिए हम तो सभी से कहते रहते हैं। इस बार भी लोगों को हमने बता दिया है कि पराली नहीं जलाएं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो प्रदूषण बढ़ रहा है वह आसपास के क्षेत्रों के कारण हो रहा है, इन सभी को समझने की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में जहरीली हवा ने वायु गुणवत्ता सूचकांक को बहुत गंभीर श्रेणी में पहुंचा दिया है। शनिवार को एक्यूआई 400 के पास पहुंच गया है जो कि प्रदूषण का खतरनाक स्तर माना जाता है। इस दौरान अब लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत जैसी अन्य समस्याएं भी हो रही हैं।
प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और राजधानी दिल्ली से सटे हुए इलाके यानी नोएडा में लोगो का जीना दूभर हो चला है। लगातार बढ़ते हुए दमघोंटू हवा के चलते अस्थमा और आंखों में चुभन जैसी शिकायतें लेकर लोग अस्पतालों में आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों का इस धुंध भरी जहरीली हवा में घर से बाहर निकल पाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story