भारत

प्रदूषण ने एक बार फिर दिखाया अपना असर

Shantanu Roy
8 Dec 2023 12:28 PM GMT
प्रदूषण ने एक बार फिर दिखाया अपना असर
x

करनाल। करनाल के ऊंचा समाना गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। वीरवार को महिला को पेट में दर्द हुआ था। उसने घर पर रखी पेन किलर ली थी। दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और उसने दम तोड़ दिया। मृतका महिला 5 बच्चों की मां थी। महिला की पहचान ऊंचा समाना की रहने वाले सीमा (28) के रूप में हुई है। उसकी शादी 10 साल पहले शमशेर के साथ हुई थी। शमशेर ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था।

जैसे ही उसे सूचना मिली तो वह तुरंत घर पहुंचा और गांव के ही मुकेश नाम के डॉक्टर को बुलाया। जिसने उसकी हालत को देखते हुए कहा कि सीमा की हालत काफी गंभीर है इसे अस्पताल लेकर जाओ। महिला को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया सीमा को शमशेर बाइक पर बैठाकर मधुबन के पास बने अर्पणा अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। देर शाम सीमा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Next Story