भारत
दिल्ली एनसीआर में जमकर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदूषण स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा
jantaserishta.com
25 Oct 2022 10:21 AM IST

x
DEMO PIC
नोएडा (आईएएनएस)| दीपावली के दिन सुबह से ही एक्यूआई काफी खराब स्थिति में पहुंच गया और जो उम्मीद थी वैसा ही हुआ। दीपावली की रात दिल्ली एनसीआर में जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली नोएडा और गाजियाबाद सभी जगह का एक्यूआई खराब स्तर पर पहुंच चुका है। नोएडा हो, दिल्ली हो या गाजियाबाद सभी जगह पर एक्यूआई स्तर 300 के पार पहुंच चुका है। कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर एक्यूआई स्तर 350 को भी पार कर चुका है। इसकी वजह से बच्चों, बुजुर्गो को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
दिल्ली में सुबह 5 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 323 रहा। 323 बहुत ही खराब स्तर माना जाता है। यह पूरे दिल्ली का हाल है, कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 को भी पार कर गया है। नोएडा में भी प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है और यहां एक्यूआई 342 है। वहीं गुरुग्राम में एक्यूआई सुबह 5 बजे 245 था।
एयर क्वालिटी इंडेक्स को नापने के पैमाने- शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 200 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





