भारत

दिल्ली एनसीआर में ठंड की मार के बीच प्रदूषण का वार

jantaserishta.com
9 Jan 2023 5:12 PM IST
दिल्ली एनसीआर में ठंड की मार के बीच प्रदूषण का वार
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में कई दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी के साथ-साथ दिल्ली की आबो हवा भी बहुत खराब बनी हुई है।
राजधानी दिल्ली में लगातार वायु गुणवत्ता की अगर हम बात करें तो दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी है। आज दिल्ली का एक्यूआई 402 दर्ज किया गया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के लगभग दर्ज किया जा सकता है।
आपको बता दे कि वहीं हाल ही में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सीएक्यूएम ने ग्रेप के तीसरे चरण को लागू किया था। आज राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 402 दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजधानी का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के लगभग दर्ज किया जा सकता है।
उधर दूसरी ओर प्रदूषण के स्तर में कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिला है। वहीं एनसीआर के इलाकों में हवा की क्वालिटी बात की जाए तो फरीदाबाद में एक्यूआई 375, गुरुग्राम में एक्यूआई 337, गाजियाबाद में एक्यूआई 360, ग्रेटर नोएडा में 403, नोएडा में एक्यूआई 397 दर्ज किया गया है।
राजधानी दिल्ली सहित पूरा एनसीआर कड़ाके की सर्दी के साथ प्रदूषण की मार भी झेल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story