भारत

चुनाव के दौरान मतदानकर्मी की मौत, अचानक गिर गए

jantaserishta.com
13 May 2024 10:48 AM IST
चुनाव के दौरान मतदानकर्मी की मौत, अचानक गिर गए
x
आनन-फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुंगेर: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को बिहार के पांच संसदीय क्षेत्रों में मतदान जारी है। इस बीच, मुंगेर में एक मतदानकर्मी की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि चक इब्राहिम गांव में मतदान केंद्र संख्या 210 पर शिक्षक ओंकार चौधरी बतौर मतदानकर्मी पहुंचे थे। इसी दौरान सोमवार को वह अचानक गिर गए। आनन-फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मुंगेर के टेटिया बंबर के जगतपुरा के रहने वाले बताये जाते हैं।
इस घटना के बाद हालांकि मतदान केंद्र पर मतदान बाधित नहीं हुआ। जिला प्रशासन ने तत्काल वहां दूसरे मतदानकर्मी को भेज दिया। परिजनों का कहना है कि शिक्षक चौधरी हृदय रोग से पीड़ित थे और छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। छुट्टी मंजूर नहीं हुई तो वह मतदान कराने केंद्र पर पहुंचे थे जहां उनकी मौत हो गयी। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से उनकी मौत बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण के मतदान के दौरान भी एक पीठासीन पदाधिकारी की मौत हो गयी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story