भारत

हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू

jantaserishta.com
30 Oct 2022 12:42 PM IST
हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू
x
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| हरियाणा के नौ जिलों में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के पहले चरण में रविवार को मतदान शुरू हो गया। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि 1,278 पंचायत समिति और 175 जिला परिषद सदस्यों के मतदान में कुल 49,67,092 वोट करेंगे।
उन्होंने कहा कि 6,019 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिलों के 61 ब्लॉक में मतदान जारी है।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
मतदाताओं को होने वाली असुविधा को देखते हुए पीने के पानी, निर्बाध बिजली और व्हीलचेयर की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि विकलांग व्यक्ति और बुजुर्ग आसानी से अपना वोट डाल सकें।
सिंह ने कहा कि 27 नवंबर को सभी 22 जिलों में पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद मतगणना एक साथ होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story