भारत

पोल खोलती घटना: महिला को नहीं मिली एंबुलेंस, पड़ोसी ने ट्रक में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन...

jantaserishta.com
6 May 2021 8:23 AM IST
पोल खोलती घटना: महिला को नहीं मिली एंबुलेंस, पड़ोसी ने ट्रक में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन...
x

DEMO PIC

परिजनों का कहना हैं कि वे पिछले डेढ़ घंटे से महिला को भर्ती करने के लिए घूमते रहे.

राजस्थान में कोरोना वायरस संकट के बीच व्यवस्था की पोल खोलती एक घटना सामने आई है. सूबे के पाली जिले में एक महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस नहीं मिली जिसके बाद पड़ोसी ने मिनी ट्रक के जरिए महिला को अस्पताल पहुंचाया. शहर के आशापुरा नगर खोडिया बालाजी क्षेत्र रहने वाली महिला चंदा देवी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जिसके बाद उन्होंने अपने पड़ोसी से मदद मांगी. एंबुलेंस के ना आने पर पड़ोसी ने मिनी ट्रक के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर एक घंटे से अधिक समय तक किसी डॉक्टर ने नहीं मरीज का इलाज नहीं किया. महिला के परिजन उन्हें लेकर अस्पताल के इस गेट से उस गेट का चक्कर काटते रहे. बमुश्किल से महिला को अस्पताल में दाखिला मिला भी लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी. इलाज के अभाव में महिला ने दम तोड़ दिया था.
जिले के सबसे बड़े बांगड़ अस्पताल में बुधवार को यह घटना सामने आई. समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण 60 साल की चंदा देवी की मौत हो गई. परिजनों का कहना हैं कि वे पिछले डेढ़ घंटे से महिला को भर्ती करने के लिए घूमते रहे. समय पर उपचार मिलता तो शायद उनकी जान बच जाती.
बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय चंदा देवी पत्नी मोहन सिंह का बुधवार को बीपी बढ़ गया. उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. यहां अस्पताल के लोगों ने कोविड होने की आशंका जताते हुए उन्हें बांगड़ अस्पताल में ले जाने की सलाह दी. परिजन उन्हें तुरंत बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में लेकर पहुंचे.
यहां से उन्हें कोविड ओपीडी में भेजा गया. जांच में ऑक्सीजन लेवल ठीक होने पर उन्हें फिर से ट्रॉमा वार्ड में भेजा गया. परेशान परिजन मरीज चंदा देवी को फिर से ट्रॉमा वार्ड में लेकर आए. तब जाकर उन्हें भर्ती किया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story