भारत

राजनीति ने ऐसा मोड़ लिया...कांग्रेस से भाजपा की ओर 12 पार्षद, BJP में शामिल

jantaserishta.com
8 Jan 2026 9:00 AM IST
राजनीति ने ऐसा मोड़ लिया...कांग्रेस से भाजपा की ओर 12 पार्षद, BJP में शामिल
x
बड़ी खबर.
मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित अंबरनाथ नगर परिषद के चुनाव नतीजों के बाद मची राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के सभी 12 निलंबित पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बुधवार देर रात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की.
20 दिसंबर को हुए चुनावों के बाद इन पार्षदों ने बीजेपी के साथ मिलकर 'अंबरनाथ विकास अघाड़ी' (AVA) बनाई थी, जिसके कारण कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था. इस गठबंधन में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) भी शामिल थी.
अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव के नतीजों में शिवसेना (शिंदे) 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत से 4 कदम दूर रह गई. दूसरी तरफ बीजेपी को 14, कांग्रेस को 12 और एनसीपी को 4 सीटें मिली थीं. बीजेपी ने शिवसेना को दरकिनार करते हुए अपने धुर विरोधी कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर 'अंबरनाथ विकास अघाड़ी' का गठन किया. अब एक निर्दलीय के समर्थन के साथ इस तीन दलीय गठबंधन की ताकत 32 पार्षदों तक पहुंच गई है, जो बहुमत के आंकड़े (30) से अधिक है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि इन पार्षदों ने जनता से विकास का वादा किया था और मौजूदा सरकार की गतिशील कार्यशैली को देखते हुए उन्होंने बीजेपी के साथ आने का फैसला किया. कांग्रेस से अलग होकर इन पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने से स्थानीय स्तर पर पार्टी का आधार काफी मजबूत हुआ है.
अब बीजेपी नेतृत्व वाली यह अघाड़ी अंबरनाथ नगर परिषद में नेतृत्व संभालेगी. शिवसेना के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि बहुमत के करीब होने के बावजूद वह गठबंधन की गणित में पीछे रह गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null