भारत
महाराष्ट्र की सियासत: शिवसेना का चुनाव चिह्न, चुनाव आयोग ने कही ये बात
jantaserishta.com
7 Oct 2022 5:49 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में शिवसेना पर अधिकार को लेकर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के अपने-अपने दावे हैं. एकनाथ शिंदे गुट ने अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव से पहले शिवसेना के चुनाव चिह्न 'धनुष और तीर' पर दावा किया है. इसके लिए शिंदे गुट ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की. शिंदे ने आवेदन में धनुष और बाण के आवंटन की मांग की है. वहीं इस मामले में चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को अपना पक्ष रखने के लिए कल दोपहर दो बजे तक का समय दिया है. साथ ही कहा है कि अगर कल दोपहर तर आपका कोई जवाब नहीं मिलता है तो आयोग इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा.
चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को 7 अक्टूबर तक दस्तावेज जमा करने के लिए कहा था. लेकिन उद्धव ठाकरे गुट की ओर से अपने दस्तावेज पेश नहीं किए गए. EC की ओर से उद्धव ठाकरे को लेटर जारी किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





