भारत
परिवारवाद की राजनीति हाशिए पर जाने लगी है: प्रधानमंत्री मोदी
jantaserishta.com
2 March 2024 4:43 PM IST

x
परिवारवाद की राजनीति हाशिए पर जाने लगी है: प्रधानमंत्री मोदी
औरंगाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी के नाम लिए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति हाशिए पर जाने लगी है। उन्होंने इशारों-इशारों में राजद पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि परिवारवाद की राजनीति की विडंबना है कि मां-बाप के विरासत से कुर्सी तो मिल जाती है, लेकिन, मां-बाप के कामों का जिक्र करने की हिम्मत नहीं होती।
बिहार के औरंगाबाद के रतनुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया। इसे उन्होंने बिहार का सम्मान बताया। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन की चर्चा करते हुए कहा कि अभी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। स्वाभाविक है कि इसकी सबसे ज्यादा खुशी मां जानकी की धरती बिहार में हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने की बात करते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार आ गई है और अब विकास रफ्तार पकड़ चुकी है। अब बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है।
उन्होंने यहां तक कहा कि अब बड़े नेता भी लोकसभा चुनाव लड़ना नहीं चाह रहे हैं। वह राज्यसभा की सीटें खोज रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार आगे बढ़ेगा, पुराने दौर में बिहार को नहीं जाने देंगे, जब लोग शाम में निकलने में डरते थे।
पीएम मोदी ने कहा कि एक वो दौर था, जब बिहार के लोग अपने घर से बाहर निकलने में डरते थे, एक ये दौर है, जब बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार को वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेन मिली। बिहार आज उत्साह से भरा हुआ है। बिहार के युवाओं को प्रदेश छोड़कर पलायन करना पड़ा था, एक आज का दौर है, जब हम युवाओं का कौशल विकास कर रहे हैं। ये नए बिहार की नई दिशा है।
उन्होंने कहा कि बिहार का विकास ही मोदी की गारंटी है। बिहार में कानून व्यवस्था का राज मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन-बेटियों को सुरक्षा मोदी की गारंटी है। बिहार को विकसित बनाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनरेंद्र मोदीपरिवारवादबिहारPrime Minister Narendra ModiNarendra ModifamilyismBihar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





