सियासत: राम रहीम के भक्तों की शरण में नेता, जेल में बंद हैं गुरमीत राम रहीम

बठिंडा: पंजाब में चुनाव का ऐलान होते ही प्रदेश के नेता तमाम धार्मिक स्थलों पर देखे जा रहे हैं। इसके साथ ही डेरों में भी डेरा जमाते नजर आ रहे हैं। रविवार को अकाली दल, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता बठिंडा में डेरा सच्चा सौदा के एक आयोजन में पहुंचे। बठिंडा के सलबतपुरा में डेरा सच्चा सौदा के डेरे पर भाजपा के नेता हरजीत ग्रोवाल, सुरजीत जयानी, कांग्रेस के मंत्री विजय इंदर सिंगला, पूर्व मंत्री साधु सिंह धरमसोट, पूर्व विधायक हरमिंदर जस्सी और मंगत राय बंसल पहुंचे। नहीं आम आदमी पार्टी के बठिंडा शहरी सीट के उम्मीदवार जगरूप गिल भी डेरे पर पहुंचे। शिरोमणि अकाली दल के नेता गुलजार सिंह को भी वहां देखा गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





