भारत
नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान ने किया स्वागत
jantaserishta.com
27 May 2023 12:29 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| संसद भवन का उद्घाटन दिल्ली में होना है, लेकिन बिहार में सियासत गर्म है। इस बीच, लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने संसद भवन के उद्घाटन का स्वागत किया है। दिल्ली में रविवार यानी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह का विपक्षी दलों ने वहिष्कार की घोषणा की है।
विपक्षी पार्टियां इस समारोह में राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इधर,चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर उद्घाटन का स्वागत किया है। चिराग ने पत्र में संसद को लोकतंत्र की पवित्र संस्था बताते हुए लिखा है कि इस भवन में उन नीतियों पर फैसला होता है, जो सीधे जनता से जुड़ी होती है। भारत और भारतीयों के बेहतर भविष्य को निर्धारित करने में भारतीय संसद की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
पत्र में आगे लिखा गया है कि ऐसे में 19 विपक्षी दलों द्वारा नये संसद भवन के उद्घाटन के विरोध के फैसले की मैं और मेरी पार्टी घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी महान संस्था के प्रति विपक्षी दलों द्वारा यह अनादर व अपमान लोकतंत्र की मूल आत्मा और मर्यादा पर कुठाराघात है।
उन्होंने यह भी लिखा है कि पिछले नौ सालों से इन विपक्षी दलों ने बार-बार संसदीय प्रक्रियाओं-नियमों की अवमानना की है, सत्रों को बाधित किया है। उन्होंने इन विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए आगे लिखा कि हमारे देश की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति इनका दिखाया गया अनादर राजनीतिक मर्यादा के निम्नस्तर पर पहुंच गया, उनकी उम्मीदवारी का घोर विरोध न केवल उनका अपमान था, बल्कि हमारे देश की अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों का सीधा अपमान हुआ। दो पेज के इस पत्र में चिराग ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह के लिए पीएम को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है।
Tagsनया संसद भवन उद्घाटननया संसद भवनबिहारचिराग पासवानNew Parliament House inauguratedNew Parliament HouseBiharChirag Paswan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





