भारत

पटना अस्पताल में अपराधी की हत्या पर गरमाई सियासत, पप्पू यादव ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

jantaserishta.com
17 July 2025 5:45 PM IST
पटना अस्पताल में अपराधी की हत्या पर गरमाई सियासत, पप्पू यादव ने की राष्ट्रपति शासन की मांग
x
पटना: बिहार की राजधानी पटना में अस्पताल में भर्ती अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले पर निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि अब बिहार में कुछ नहीं बचा है। उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
पप्पू यादव ने कहा, "यहां न थानेदार सुरक्षित हैं न डॉक्टर। कोई यहां सुरक्षित नहीं है। बिहार के 13 करोड़ लोगों के जीवन पर हमला हो रहा है। अब सिर्फ नेताओं की नेतागिरी बच गई है। ये लोग पैसे के बदौलत नेतागिरी करेंगे। अपराधियों को समाप्त कर देना चाहिए। जाति के आधार पर अपराधियों का चयन होता है। गलत इनकाउंटर करते हैं। गलत शूटर बताते हैं और असली शूटर बचाते हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि यहां कोई शासन नहीं बचा है। यहां नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे हैं। वे लगभग सो चुके हैं। अब भाजपा और पुलिस मुख्यालय के पदाधिकारी सरकार चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी वे राजभवन जा रहे हैं और मेरी मांग है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार से अपराधियों को मिटा देना चाहिए और पुलिस मुख्यालय के सभी पदाधिकारियों को हटा देना चाहिए।
सांसद ने कहा कि बिहार में अब राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती चंदन मिश्रा को अपराधियों ने गोली मार दी। जेल में बंद अपराधी चंदन मिश्रा हाल ही में इलाज के लिए जेल से पैरोल पर बाहर आया था।
इसी दौरान कुछ अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह घटना या तो आपसी झगड़े या विरोधी गिरोहों के कारण हुई। इलाज के दौरान ही कुछ अपराधियों ने उस पर हमला किया और उसे कई गोलियां मारी हैं। इस घटना के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। विपक्ष सरकार पर हमलावर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story