राजनीति: नीतीश कुमार पर टिप्पणी बीजेपी को पड़ी महंगी! जानें कैसे?

पटना: बिहार की सियासत में एक नया दौर शुरू हुआ है. वो दौर है टोपी ट्रांसफर का. बिहार में दो सहयोगी दल मिलकर सरकार चला रहे हैं, लेकिन दोनों दलों में तालमेल का इतना अभाव है कि लगातार दोनों दलों की ओर से सियासी बयानबाजी जारी रहती है. अब बोचहां विधानसभा उपचुनाव के बाद बिहार की सियासी फिजां में अलग तरह के बयान तैरने लगे हैं. बोचहां उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद सहयोगी दल यानी जदयू के नेता मुखर हो गए हैं. कहा जा रहा है कि जदयू अंदर ही अंदर काफी खुश है. बोचहां की करारी हार पर सहयोगी दल जदयू ने तंज कसा है. जेडीयू के एमएलसी ने कहा कि हाल के दिनों में बीजेपी नेताओं की ओर से सीएम नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी बोचहां में हार का प्रमुख कारण है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





