भारत

महिला बैंककर्मी को परेशान करने वाला नेता गिरफ्तार, कहा- 'सरकार आने दो, कहकर IAS बनवा दूंगा'

jantaserishta.com
28 Sept 2026 4:26 PM IST
महिला बैंककर्मी को परेशान करने वाला नेता गिरफ्तार, कहा- सरकार आने दो, कहकर IAS बनवा दूंगा
x
रिश्तेदार के घर से गिरफ्तारी.
मथुरा: मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव राजन रिजवी को एक महिला बैंक कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पीड़ित महिला बैंक कर्मचारी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके से दबोचा. आरोपी महिला का निजी मोबाइल नंबर हासिल कर उसे आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था, उसका पीछा कर रहा था और घर की रेकी भी कर रहा था. 27 सितंबर को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी ने बताया कि महिला बैंक कर्मचारी ने राजन रिजवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि आरोपी लगातार महिला का पीछा कर रहा था और उसके घर की रेकी भी कर रहा था. आरोपी के इस बर्ताव से महिला के लिए काम करना मुश्किल हो गया था.
महिला की शिकायत पर मथुरा के थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सपा नेता राजन रिजवी को अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले में राजन रिजवी और पीड़ित महिला के बीच बातचीत की कथित चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. चैट में महिला को आईएएस बनवाने का लालच देने की बात भी सामने आई थी. इसी वायरल चैट के बाद मामला काफी चर्चा में आया था.
सपा नेता के भेजे गए मैसेज का टेक्स्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लिखा था- 'पायल मैडम नमस्ते, अगर मेरे शब्दों से आपका दिल हर्ट हुआ है तो आपसे माफी मांगता हूं... आप एक एक्स्ट्रा औरा वाली महिला हैं. खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है और अपने काम में माहिर यानी आप कम्प्लीट वुमन हैं. मुझे आपकी पर्सनालिटी पर यह आपकी जॉब अच्छी नहीं लगती. अगर भविष्य में कुछ राजनीति में आगे जाता हूं और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको चीफ मिनिस्टर से डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश करूंगा. उम्मीद करता हूं आप मेरे प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखोगी एवं ब्लेसिंग्स दोगी.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story