भारत

राजनीतिक बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, फिर...

jantaserishta.com
23 Sept 2025 5:56 PM IST
राजनीतिक बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, फिर...
x
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साड़ी पहनाई.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में सोमवार और मंगलवार को घटी घटनाओं ने स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है. मामला तब शुरू हुआ जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश उर्फ मामा पगारे ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर साझा की.
तस्वीर में प्रधानमंत्री को लाल रंग की साड़ी पहने दिखाया गया था. अब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता को सारी पहना दिया है, जिसका वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. मंगलवार सुबह मनपाड़ा रोड पर बीजेपी पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता मामा पगारे को बीच सड़क पर रोक लिया. वहां मौजूद लोगों की नजरों के सामने बीजेपी नेताओं ने पगारे को एक नई और महंगी साड़ी पहनाई. इस दौरान राहगीर भी रुककर यह नजारा देखने लगे.
बीजेपी की इस कार्रवाई में जिलाध्यक्ष नंदकिशोर उर्फ नंदू परब, मंडल अध्यक्ष कर्णमदन जाधव, पदाधिकारी संदीप माली और रिक्शा एसोसिएशन पदाधिकारी दत्ता मालेकर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे. उनका आरोप है कि पगारे ने प्रधानमंत्री की तस्वीर को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर साझा किया जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story