भारत
लोकतंत्र को लेकर राजनीतिक घमासान, भाजपा ने दिलाई आपातकाल की याद
jantaserishta.com
17 April 2023 9:44 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| विरोधी दलों, खासकर कांग्रेस की तरफ से लोकतंत्र को लेकर लगातार राजनीतिक हमलों का सामना कर रही भाजपा ने सोमवार को एक बार फिर देशवासियों को आपातकाल की याद दिलाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 'मन की बात' कार्यक्रम के पुराने एपिसोड में आपातकाल को लेकर बोले गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य के अंश को शेयर करते हुए लिखा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुनिए आपातकाल की वह भयावह कहानी, जब देशवासियों से सारे अधिकार छीन लिए गए थे और भारत के लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था।
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों, खासकर युवाओं को यह बताते सुनाई दे रहे हैं कि 1975 में आपातकाल लगाकर भारत के लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था। देश के नागरिकों से जीवन जीने के अधिकार सहित सभी अधिकार छीन लिए गए थे। इसमें बॉलीवुड अभिनेता एवं गायक किशोर कुमार पर भी आपातकाल के दौरान प्रतिबंध लगाने के वाकये का जिक्र किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





