भारत

हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस ने सीएम को लेकर बताया फैसला

jantaserishta.com
29 Feb 2024 5:03 PM IST
हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस ने सीएम को लेकर बताया फैसला
x

फाइल फोटो

इधर सभी BJP विधायकों को शिमला में रुकने को कहा गया.
शिमला: हिमाचल में जारी सियासी उथलपुथल का पटाक्षेप होता नजर आ रहा है.पार्टी आलाकमान की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में भेजे गए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ये बहुत दुखद है कि हमने हिमाचल की राज्यसभा सीट खो दी है. पूरे देश ने हिमाचल के राज्यसभा का चुनाव देखा. उन्होंने कहा कि हमने एक कोर्डिनेशन कमेटी बना दी है, जो सरकार और पार्टी के बीच कॉर्डिनेशन का काम करेगी. उन्होंने कहा कि हम यूनाइटेड हैं, हमारे पास पूरे नंबर हैं. इस दौरान उन्होंने पार्टी का बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि सुक्खू ही हिमाचल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे.
वहीं पर्यवेक्षक भूपेंदर हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने राज्यसभा सीट क्यों खोई, इस पर चर्चा हुई है. हमने सबके मतभेद दूर कर दिए हैं. अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे औऱ जीतेंगे. कोर्डिनेशन कमेटी में सीएम और दिल्ली से एक नाम दिया जाएगा. इनका काम आपस में सहमति बनाना होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story