पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घमासान: भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका...25 विधायक और 2 सांसद मुकुल रॉय के संपर्क में

फाइल फोटो
कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में बीजेपी का प्रदर्शन भले ही पहले से काफी बेहतर रहा हो लेकिन अब उसकी मुश्किल बढ़ती दिख रही है. बंगाल बीजेपी (BJP) के दिग्गज नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) के तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) में वापस जाने के बाद अब इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा के कई और विधायक और नेता बहुत जल्द तृणमूल कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं. खबर है कि मुकुल रॉय लगातार बंगाल बीजेपी के विधायकों और सांसदों के संपर्क में हैं और उनकी जल्द ही घर वापसी हो सकती है. इनमें से ज्यादातर नेता वो हैं जिन्हें मुकुल रॉय ही बीजेपी में रहते हुए तृणमूल कांग्रेस से लेकर आए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





