भारत

BIG BREAKING: सियासी हलचल तेज, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर शशि थरूर का पलटवार

jantaserishta.com
25 Jun 2025 5:25 PM IST
BIG BREAKING: सियासी हलचल तेज, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर शशि थरूर का पलटवार
x
पार्टी से निकालेगी कांग्रेस?
नई दिल्ली: शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बार-बार तारीफ करने को लेकर कांग्रेस के भीतर ही असहमति की स्थिति सामने आई है. बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर पर परोक्ष रूप से हमला बोला. इसके कुछ ही घंटों बाद थरूर ने सोशल मीडिया पर एक एक्स पोस्ट में अंग्रेजी में संदेश शेयर किया जिसका मतलब है, "उड़ने के लिए इजाजत की जरूरत नहीं, पंख आपके हैं, और आसमान किसी का नहीं."
इस संदेश को थरूर के पार्टी के प्रति नाराजगी के इशारे के रूप में देखा जा रहा है. यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब थरूर पर पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. दरअसल, थरूर ने हाल ही में विदेश में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के संबंध में आतंक पर पाकिस्तान को बेनकाब किए जाने वाले एक प्रतिनिधिमंडल की की अगुवाई करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को "भारत के लिए एक प्रमुख संपत्ति" (prime asset) बताया था.
शशि थरूर की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा, "शशि थरूर की भाषा बहुत अच्छी है, इसीलिए उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी में रखा गया है, लेकिन जब मैंने गुलबर्गा में कहा कि हम एक स्वर में बोल रहे हैं, देश के लिए खड़े हैं, ऑपरेशन सिंदूर में एकजुट थे, तब कुछ लोग कहते हैं कि मोदी पहले, देश बाद में. अब हम क्या करें?"
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर हाल के दरमियान में केंद्र सरकार के समर्थक के आरोप लगे हैं. जैसे कि उनपर आरोप लगाए गए हैं कि वह प्रधानमंत्री मोदी की जरूरत से ज्यादा ही तारीफ कर रहे हैं.
कांग्रेस सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में अहम भूमिका निभाई, और वह अमेरिका यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए पीएम मोदी की तारीफ करते नजर आए थे. कांग्रेस पार्टी के भीतर उनका अब तक दबी जुबान में विरोध हो रहा था, लेकिन अब खुले तौर पर उनका विरोध होने लगा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story