
पटना: बिहार की सियासत लालू प्रसाद यादव के बिना हमेशा अधूरी रही है. लालू के नहीं रहने और उनके एक्टिव नहीं रहने से बिहार की सियासी फिजां कई बार नीरस लगती है. बिहार के सियासी जानकारों का ऐसा मानना है. सियासी जानकार बताते हैं कि अब बिहार की धरती पर लालू ने कदम रख दिया है. हो ना हो वो जरूर पार्टी की बैठक लेंगे और नई बातें निकलकर सामने आएंगी. लालू यादव 31 मई को विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर शामिल होंगे. शाम छह बजे आयोजित इस बैठक की लालू यादव अध्यक्षता करेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





