भारत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से मध्यप्रदेश में बढ़ेगा सियासी पारा

jantaserishta.com
10 Nov 2022 3:15 PM IST
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से मध्यप्रदेश में बढ़ेगा सियासी पारा
x
भोपाल (आईएएनएस)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इसी माह मध्यप्रदेश आ रही हैं, यह यात्रा राज्य के छह जिलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा राज्य में 13 दिन रहने वाली है। इस यात्रा के चलते राज्य में सियासी संग्राम तेज होने के आसार बने हुए हैं।
भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर से राज्य में प्रवेश करेगी।यह यात्रा बुरहानपुर के अलावा खंडवा,खरगोन, इंदौर, उज्जैन व आगर मालवा से गुजरेगी। इन 13 दिन के प्रवास के दौरान राहुल गांधी जहां नर्मदा नदी में स्नान और पूजन करेंगे, वहीं उज्जैन के महाकाल ज्योतिलिर्ंग के दर्शन करने वाले हैं इतना ही नहीं खंडवा में ओंकारेश्वर ज्योतिलिर्ंग के दर्शन करने भी करेंगे। इसके अलावा उनका आदिवासी नायक टंट्या भील के अलावा संविधान निमार्ता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली पर जाने का भी प्रोग्राम है।
राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर कांग्रेस में उत्साह है और इस बात की उम्मीद है कि इस यात्रा से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल भी बनेगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक तीन हजार किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा कर रहे हैं। मेहनत व परिश्रम कर रहे हैं क्योंकि जनता का, युवाओं का, किसानों का, भविष्य सुरक्षित रह सक।े यह आज की आवश्यकता है यही कांग्रेस की राजनीति का लक्ष्य भी है।
भारत जोड़ो यात्रा केा लेकर राज्य में पार्टी की ओर से उप यात्राएं भी निकाली जा रहे हैं इन्हीं में से एक उप यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की मौजूदगी में दो युवाओं में विवाद हुआ और गोली भी चली। इसके बाद से कांग्रेस राहुल गांधी की यात्रा में गड़बड़ी की आशंका जता रही है। तो दूसरी ओर सरकार पूरी सुरक्षा का वादा कर रही है।
राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा संगठन और राज्य सरकार की भी नजर है। हाल ही में पार्टी के कोर ग्रुप और देवास में हुए महिला मोर्चा के आयोजन को राहुल गांधी की यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story