भारत

सियासी समीकरण: गोवा में भी कांग्रेस-शिवसेना आ सकती है एक साथ, पड़े ये खबर

jantaserishta.com
3 Jan 2022 10:48 PM IST
सियासी समीकरण: गोवा में भी कांग्रेस-शिवसेना आ सकती है एक साथ, पड़े ये खबर
x

महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में भी कांग्रेस-शिवसेना साथ आ सकती है. चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर सोमवार को शिवसेना-कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई. गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश तोडनकर और प्रभारी दिनेश गुंडू राव भी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना गोवा में 7 सीट की मांग कर रही है. बता दें कि पहली बार कांग्रेस ने महाराष्ट्र में चुनाव बाद गठबंधन किया था.

गोवा में कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए विजय सरदेसाई की पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) से गठबंधन पहले ही कर चुकी है. गोवा में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर के साथ फरवरी-मार्च में चुनाव हो सकते हैं. गोवा विधानसभा में 40 सीटें हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. हालांकि सरकार बनाने में विफल रही. सत्तारूढ़ बीजेपी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और जीएफपी ने तीन-तीन, एनसीपी ने एक और निर्दलीय ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. आम आदमी पार्टी (आप) खाता खोलने में भी नाकामयाब रही थी.
इस बार के विधानसभा चुनाव में आप और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) जोर-शोर से प्रचार करने में जुटी है. टीएमसी पहली बार तटीय राज्य में किस्मत आजमा रही है और उसने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से गठबंधन किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story