
x
राज्यसभा
Karnataka कर्नाटक: राजनीति में जारी सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार, 28 मई को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच अहम बैठक हुई थी। बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि चर्चा केवल आगामी राज्यसभा और एमएलसी चुनावों पर केंद्रित थी और मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर किसी तरह की बात नहीं हुई।
हालांकि इसके बाद सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया गया कि पार्टी हाईकमान ने सिद्धारमैया से इस्तीफा देने और उन्हें राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव रखा था। बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी चेहरा बनाकर आगे बढ़ाना चाहता है और दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी की रणनीति के तहत कांग्रेस सामाजिक न्याय और ओबीसी प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में सिद्धारमैया को राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका देने की योजना पर चर्चा हुई है।
वहीं, कांग्रेस के भीतर नेतृत्व परिवर्तन और सत्ता संतुलन को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलें एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। डीके शिवकुमार के समर्थक भी पहले से मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी दावेदारी जताते रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया बुधवार को बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, जिसके बाद राजनीतिक स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।
Next Story





