सियासी संकट की आहट? सचिन पायलट ने की राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात, तंज भी आया

नई दिल्ली: राजस्थान (rajasthan) में पिछले साल शुरू हुए सियासी संकट की आहट हर कुछ महीनों होती रहती है. पायलट और गहलोट गुट (pilot and gehlot crisis) के बीच हुई खींचतान के बाद अब इन कैंप से जुड़े नेताओं की जरा सी हलचल भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का कारण बन जाती है. हाल में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (sachin pilot) राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे जिसके बाद तमाम सियासी अटकलें लगाई जाने लगी. हालांकि पायलट ने राज्यपाल (governor kalraj mishra) से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया लेकिन पायलट समर्थकों का कहना है कि वह होली की शुभकामनाएं देने राज्यपाल के पास पहुंचे थे. पायलट और राज्यपाल के बीच की मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली. पायलट की इस मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद (acharya pramod krishnam) का ट्वीट चर्चा का केंद्र बन गया. आचार्य प्रमोद ने ट्वीट कर कहा कि लग रहा जैसे शपथ का निमंत्रण दिया जा रहा है, होली शुभ हो.
लग रहा है जैसे "शपथ"
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) March 17, 2022
का "निमंत्रण" दिया जा रहा है, होली शुभ हो. https://t.co/dSxWRhy3AB
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





