भारत

राजस्थान में राजनीतिक संकट, कमलनाथ को आलाकमान ने बुलाया दिल्‍ली, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
26 Sept 2022 2:02 PM IST
राजस्थान में राजनीतिक संकट, कमलनाथ को आलाकमान ने बुलाया दिल्‍ली, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस आलाकमान ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को दिल्ली बुलाया है. कमलनाथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

अशोक गहलोत होटल मैरिएट में मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन से मिलने पहुंच गए हैं. इस मुलाकात के बाद खड़गे और अजय माकन दिल्ली रवाना होंगे. वे यहां सोनिया गांधी को राजनीतिक हालातों पर रिपोर्ट सौंपेंगे.
कांग्रेस शांति धारीवाल और महेश जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है. नेताओं से नोटिस के जरिए पूछा जाएगा की आपने पार्टी विरोधी काम किया , विधायक दल की बैठक के वक्त दूसरी समानांतर बैठक का क्या मतलब है?
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और सचिन पायलट खेमे के विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा कि जो कुछ राजस्थान में हुआ, इसके बाद बच्चा भी बता देगा कि इसके बाद अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाने की गुंजाइश नहीं बनती. सचिन पायलट पार्टी का वफादार सिपाही है. सब लोग पार्टी आलाकमान के साथ हैं. जो फैसला मुख्यमंत्री पद को लेकर लिया जाएगा. हम मानने के लिए तैयार हैं.
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन से राजस्थान में सियासी हालातों पर रिपोर्ट मांगी है. उधर, बताया जा रहा है कि गहलोत भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन टाल सकते हैं. सचिन पायलट इंतजार कर रहे हैं कि इस पूरे मामले में गांधी परिवार दखल दे और गहलोत के खिलाफ कोई कदम उठाए. केसी वेणुगोपाल से अशोक गहलोत से बात करने के लिए कहा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story