महाराष्ट्र में सियासी संकट: नवनीत राणा का आया बयान, कही यह बात

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के संकट में आने पर सांसद नवनीत राणा ने तंज कसा है। सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने का ऐलान कर पर वह विवादों में घिर गई थीं और उन्हें पति रवि राणा संग जेल भी जाना पड़ गया था। अब उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार के संकट में आने पर तंज कसते हुए कहा कि मैंने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया है ताकि महाराष्ट्र को संकट से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुझे तो संकटमोचक से ही उम्मीद है कि वह राज्य को इस संकट से बचाएंगे। यही नहीं उन्होंने एक बार फिर से उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार तो अपने ही कर्मों से गिर जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





