
x
AQI लगातार बिगड़ता गया
Delhi दिल्ली: वायु प्रदूषण को लेकर शुरू हुई सियासी जंग में अब भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी के उस वीडियो पर कड़ा पलटवार किया है, जिसमें राहुल ने सवाल उठाया था कि दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) इतना खराब कैसे हो गया। सिरसा ने कहा कि दिल्ली की हवा को सबसे ज्यादा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रदूषित किया है, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार इसे सुधारने की दिशा में काम कर रही है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “राहुल गांधी आज वीडियो पोस्ट कर पूछ रहे हैं कि दिल्ली का AQI इतना खराब कैसे हो गया। राहुल गांधी, इसे किसी और ने नहीं बल्कि आपकी कांग्रेस सरकार ने 15 साल तक और आपके सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने 10 साल तक बर्बाद किया। पिछले दशक के सबसे साफ दिन इस साल रेखा गुप्ता की सरकार में आए हैं।”
सिरसा ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों के दौरान दिल्ली का AQI लगातार बिगड़ता गया। उन्होंने पिछले वर्षों के आंकड़े साझा करते हुए कहा “आज दिल्ली का AQI 309 है। जब आपके सहयोगी अरविंद केजरीवाल सत्ता में थे, तब यह 382 था। उससे पहले के साल में यह 468 था, उससे पहले 450, फिर 314, फिर 494 और 340 रहा। सबसे कम AQI रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार के दौरान दर्ज किया गया है। भाजपा मंत्री ने दावा किया कि दिल्ली में अब 10% से अधिक नए वाहन और 21% से ज्यादा निर्माण कार्य बढ़े हैं, बावजूद इसके हवा में सुधार दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, “दिल्ली में 10-15 साल पुरानी गाड़ियां भी चल रही हैं, वही गाड़ियां जिन पर आप लोगों ने बैन लगाया था। फिर भी आज की हवा बेहतर है। ये भाजपा सरकार की नीति और प्रबंधन का परिणाम है।”
सिरसा ने कांग्रेस नेताओं पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “राहुल गांधी जो झूठ आज फैला रहे हैं, वही कल प्रियंका गांधी ने फैलाया था। जयराम रमेश कह रहे हैं कि क्लाउड सीडिंग पर 34 करोड़ रुपये खर्च हुए — इससे बड़ा कोई झूठ या बेईमानी नहीं हो सकती। आप दिल्ली सरकार और दिल्ली की जनता को सुनियोजित तरीके से बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “राहुल गांधी, आप ये बीमारी पीछे छोड़ गए, और रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार इसे ठीक कर रही है। AQI की बीमारी कांग्रेस और आपकी सहयोगी आम आदमी पार्टी ने फैलाई है। अगर आपको नहीं पता, तो अभी सुन लीजिए — दिल्ली को प्रदूषित आपने किया, साफ हम कर रहे हैं।”
दिल्ली में बीते कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुकी है। रविवार को राजधानी का AQI 309 रिकॉर्ड किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई है और केंद्र व राज्य सरकारों से तात्कालिक कदम उठाने को कहा है।
Tagsदिल्ली प्रदूषणAQI 309मनजिंदर सिंह सिरसाराहुल गांधीरेखा गुप्ता सरकारअरविंद केजरीवालकांग्रेसAAPक्लाउड सीडिंगदिल्ली एयर क्वालिटीभाजपा सरकार Delhi PollutionManjinder Singh SirsaRahul GandhiRekha Gupta GovernmentArvind KejriwalCongressCloud SeedingDelhi Air QualityBJP Governmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





