भारत
भारतीय के प्यार में पड़ी पोलैंड की महिला, रजिस्ट्रार ऑफिस ने दिया मैरिज सर्टिफिकेट
jantaserishta.com
9 Sept 2023 5:42 PM IST

x
अधिवक्ता ने प्रेमी जोड़े के साथ शादी का सर्टिफिकेट हासिल किया।
रांची: पोलैंड की महिला बारबरा पोलाक झारखंड के हजारीबाग जिले की बहू बन गई हैं। हजारीबाग के रहने वाले मो. शादाब के साथ उनकी शादी पर आधिकारिक तौर पर मुहर लग गई है। उन्हें हजारीबाग के निबंधन कार्यालय ने शादी का सर्टिफिकेट दे दिया है। बारबरा ने अपने प्रेमी मो. शादाब के साथ शादी के लिए एक महीने पहले निबंधन कार्यालय में आवेदन दिया था। शुक्रवार को महिला अधिवक्ता मोनी कुमारी ने प्रेमी जोड़े के साथ शादी का सर्टिफिकेट हासिल किया।
दोनों की शादी के बाबत जिला अवर निबंधक राजकुमार मधेशिया ने कहा कि शादी के लिए एक माह पहले अर्जी फाइल की गयी थी। अर्जी दाखिल करने के 30 दिनों तक किसी प्रकार की आपत्ति नहीं की गयी। इसके बाद मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। बारबरा पोलाक एक तलाकशुदा महिला हैं और उसके साथ उसकी पांच साल की बेटी भी है। बारबरा की उम्र 45 वर्ष है जबकि उसका पति शादाब 35 साल का है।
इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती 2021 में हुई थी। चैटिंग करते हुए दोनों एक-दूसरे से मोहब्बत करने लगे। बारबरा ने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया। लंबी प्रक्रिया के बाद कुछ दिनों पहले वीजा मिलते ही वह हजारीबाग पहुंची। कुछ रोज होटल में रहने के बाद वह शादाब के खुटरा स्थित घर में रह रही हैं। बारबरा अपने प्रेमी के घर को बेहतर बनाने में लगी हुई हैं। यही कारण है कि उसके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। बारबरा चाहती हैं कि शादाब का गांव का घर आधुनिक युग की जरूरतों के अनुसार हो।
शादाब के घर आने के बाद बारबरा ने न सिर्फ घरेलू कामकाज में हाथ बंटाया बल्कि गाय का गोबर और कचड़ा भी साफ किया। बारबरा गांव के लोगों के लिए एक सेलिब्रेटी की तरह रही और यही वजह है कि उसके घर रोज सैकड़ों लोग उसे देखने पहुंचते रहे। हालांकि, इतने लोगों की वजह से वह परेशान हो उठती थी। बारबरा शादी के बाद शादाब को लेकर पोलैड लौट जायेंगी। बारबरा के पति शादाब ने हार्डवेयर नेटवर्किंग में डिप्लोमा हासिल किया है। वह कहता है कि करियर की तलाश में वह पोलैंड जाना चाहता है। बारबरा पोलाक पोलैंड की एक कंपनी में 50 फीसदी शेयर की मालकिन हैं और पोलैंड में उनका अच्छा-खासा बिजनेस है।
Tagsपोलैंडबारबरा पोलाकरजिस्ट्रार ऑफिसमैरिज सर्टिफिकेटPolandBarbara PollackRegistrar OfficeMarriage Certificate
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





