पुलिस का ट्वीट वायरल, कहा- 'बेटा सो जा नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा'...पढ़े पूरा मामला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) वैसे तो सोशल मीडिया (Social Media) पर तमाम शिकायतों और सूचनाओं का आदान प्रदान करती रहती है. कई फर्जी एकाउंटों के खिलाफ कार्रवाई भी करती है. यूपी पुलिस के आधिकारिक एकाउंट से समय-समय पर जागरूकता के मैसेज भी जारी होते हैं. लेकिन कभी-कभी यूपी पुलिस का आधिकारिक ट्विटर एकाउंट हल्के-फुल्के मूड में भी नजर आता है. यहां कुछ ऐसा भी पोस्ट होता है, जो सोशल मीडिया जगत की चेहरे पर मुस्कान ले आता है. हालांकि इस हल्के-फुल्के अंदाज में यूपी पुलिस का संदेश भी छिपा रहता है. यूपी पुलिस का ऐसा ही एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. दरअसल Zomato और Paytm के Tweet पर यूपी पुलिस ने ट्विटर पर एक Quote शेयर किया है. ये Quote अब वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





