Top News

गैंगस्टर पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, काजल चर्चा में! है खास कनेक्शन

6 Jan 2024 4:19 AM GMT
गैंगस्टर पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, काजल चर्चा में! है खास कनेक्शन
x

नोएडा: स्क्रैप मेटल माफिया और गैंगस्टर रवि काना के खिलाफ नोएडा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस रवि काना और उसके गिरोह से जुड़ी 200 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को सील कर चुकी है। इस बीच पुलिस ने रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल के उस 70 करोड़ के बंगले को भी सील कर …

नोएडा: स्क्रैप मेटल माफिया और गैंगस्टर रवि काना के खिलाफ नोएडा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस रवि काना और उसके गिरोह से जुड़ी 200 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को सील कर चुकी है। इस बीच पुलिस ने रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल के उस 70 करोड़ के बंगले को भी सील कर दिया है जो उसे रवि काना ने गिफ्ट किया था।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले रवि काना की काजल से मुलकात उस वक्त हुई थी जब वह नौकरी की तलाश में थी। लेकिन जल्द ही वो उसके गिरोह में शामिल हो गई और उसकी सबसे महत्वपूर्ण सदस्य बन गई। वह उसकी सभी बेनामी संपत्तियों का हिसाब-किताब संभालती थी। उस दौरान काना ने साउथ दिल्ली की पॉश न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में करीब 70 करोड़ का तीन मंजिला बंगला उसे गिफ्ट किया था।

पुलिस ने बुधवार को बंगले पर छापा मारा, लेकिन तब काजल और उसके साथी वहां नहीं थे। वह पहले ही वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने बंगले पर छापा मारकर उसे सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिकरवींद्र नागर उर्फ रवि काना के गिराह में 19 सदस्य है जो सरिया और स्क्रैप सामग्री की अवैध खरीद और बिक्री में शामिल है। काना, जो एक स्क्रैप डीलर था, कथित तौर पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में व्यवसायों से जबरन वसूली के बाद स्क्रैप सामग्री को अवैध रूप से हासिल करने और बेचने के लिए एक गिरोह बनाने के बाद करोड़पति बन गया।

रवि काना ग्रेटर नोएडा के एक अन्य गैंगस्टर हरेंद्र प्रधान का भाई है, जिसे 2014 में एक गिरोह ने मार डाला था। उसकी मौत के बाद ही, रवि काना ने बागडोर संभाली। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उसे पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी.

ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी साद मिया खान ने एनडीटीवी को बताया कि गैंगस्टर और उसके सहयोगियों के खिलाफ अपहरण और चोरी के आरोप सहित अब तक 11 मामले दर्ज किए गए हैं। गिरोह के छह सदस्यों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Next Story