भारत

पुलिस इंस्पेक्टर के भाई को चोर समझकर लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 May 2023 10:52 AM IST
पुलिस इंस्पेक्टर के भाई को चोर समझकर लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, 4 गिरफ्तार
x
लोगों ने शोर मचाया।
मुंबई (आईएएनएस)| मुंबई के बोरीवली पूर्व में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास गुस्साई भीड़ ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक प्रवीण लहाणे (26) असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाश लहाणे का भाई था। कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
सुबह करीब 4 बजे केएम पुलिस स्टेशन को एक कथित लिंचिंग की घटना के बाद हाईवे से सटे कार्टर रोड नंबर 5 पर गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ एक व्यक्ति के बारे में फोन आया। प्रवीण लहाणे कथित तौर पर नशे में था और एक पुरानी इमारत में घुस गया था, जहां सीसीटीवी फुटेज में उसे एक दीवार से कूदते हुए देखा गया।
उसे चोर समझकर कुछ स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। लहाणे का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और उसकी पिटाई की। केएम थाने के अधिकारी उसे थाने ले आए, इस दौरान वह अचानक गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या और भीड़ की हिंसा का मामला दर्ज किया है और लहाणे की हत्या की घटना के सिलसिले में चार को हिरासत में लिया है। उसका भाई प्रकाश लहाणे सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में सेवारत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story